06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

मुख्यमंत्री से मिले विधायक : चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र 130 से विधायक विवेक कुमार वर्मा ने क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को अलग-अलग मांग पत्र सौंपकर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है।

विधायक द्वारा उठाए गए प्रमुख विकास कार्य व मांगों में प्रमुख रूप से दियोरिया कलां को नई क्षेत्र पंचायत गठित करने की मांग, बीसलपुर- करेली क्षेत्र में नए फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना, ऐतिहासिक 'मेला श्री रामलीला मैदान' का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को लिखे पत्र में विधायक ने बीसलपुर की ऐतिहासिक रामलीला का जिक्र किया जो विशाल खुले मैदान में एक माह तक आयोजित होती है। उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान के कायाकल्प, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग उठाई। विधानसभा क्षेत्र की अत्यंत जीर्ण-शीर्ण सड़कों के निर्माण के लिए विधायक ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 14 महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। विधायक विवेक कुमार वर्मा ने बताया है। कि प्रदेश सरकार इन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर बीसलपुर की जनता को राहत पहुंचाएगी।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement