06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

तीन मंजिला मकान में भीषण आग : जूता-चप्पल गोदाम और तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी

Share:

पीलीभीत:- थाना बिलसंडा कस्बे में स्थित पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जूता-चप्पल के गोदाम के ऊपर बने तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि मकान के शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए और दीवारों का प्लास्टर गिरना शुरू हो गया। गनीमत रही कि तीसरी मंजिल पर मौजूद कारोबारी के परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम के घंटों देरी से पहुंचने के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

बाल-बाल बची मां और तीन बेटियां

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास शेखर गुप्ता की तीन मंजिला इमारत है। इस इमारत के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर जूता-चप्पल की दुकान और दूसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है, जबकि तीसरी मंजिल पर शेखर गुप्ता का परिवार रहता है। मंगलवार को जब अचानक इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, तो कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त मकान की तीसरी मंजिल पर शेखर गुप्ता की पत्नी और उनकी तीन बेटियां मौजूद थीं। आग की लपटें नीचे से ऊपर की ओर बढ़ती देख सभी ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत मकान से बाहर की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और थाना बिलसंडा की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवाओं और पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए मोर्चा संभाला। लोगों ने दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में घुसकर जूते-चप्पलों के डिब्बों और अन्य माल को नीचे फेंकना शुरू किया, ताकि नुकसान को कम किया जा सके और आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

दमकल विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज दिखे व्यापारी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई थी। लेकिन तमाम जानकारियों के बावजूद दमकल की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर आईं, तब तक मकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान और दुकान का स्टॉक जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। दमकल विभाग की इस सुस्ती और घोर लापरवाही को लेकर कस्बे के व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

आग लगने का कारण अब भी सस्पेंस

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी तक आग लगने की सही और स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नुकसान के आकलन और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement