05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

दहेज के खातिर एक और घर में विवाद : दस लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को किया बेघर

Share:

दियोरिया कला:- ससुराल वालों द्वारा विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपए की मांग करते हुए मारपीट प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया है पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सास ससुर ननद सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोराजपुर निवासी रामवीर पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने अपनी बेटी माया देवी की शादी नवंबर 2023 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ बरेली के थाना कैंट के गांव भरतौल निवासी भगवान सिंह के पुत्र हरेंद्र के साथ की थी।जिसमें उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे विवाहिता द्वारा असमर्थता जताने पर मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए पति हरेंद्र ससुर भगवान सिंह सास उर्मिला देवी ननद सुमन, कुसुम निवासी भरतौल थाना कैंट बरेली ननद सुधा निवासी नौशेरा जलालाबाद शाहजहांपुर ने घर से निकाल दिया सूचना मिलते ही पिता अपनी बेटी को घर ले आया तथा पति हरेंद्र ने मंदिर में दूसरी शादी कर ली पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सास ससुर सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि दहेज एक्ट में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement