06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

प्रशासन के आदेशों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां : फर्जी NOC के सहारे मुसेली में चल रहा मदरसा 'यादगारे इस्लाम खां' निरस्त, फिर भी दबंगई से संचालन जारी

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुसेली मुस्तकिल में गैर-कानूनी तरीके से संचालित हो रहे 'मदरसा यादगारे इस्लाम खां' पर विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। फर्जी दस्तावेजों और फर्जी ट्रांसफर एनओसी (NOC) के आधार पर स्थान बदलकर चलाए जा रहे इस मदरसे की मान्यता/स्थानांतरण एनओसी को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही संचालक को मदरसा तुरंत बंद कर इसे इसके मूल स्थान पर ले जाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

2010 में मीरपुर के लिए मिली थी मान्यता

Advertisement

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2010 में 'मदरसा यादगारे इस्लाम खां' को ग्राम मीरपुर में संचालित करने के लिए अस्थायी मान्यता दी गई थी। कुछ वर्षों तक मीरपुर में चलने के बाद वर्ष 2022 में इसे एक ट्रांसफर एनओसी के आधार पर मुसेली मुस्तकिल गांव में स्थानांतरित कर दिया गया।

जांच में फर्जी पाई गई ट्रांसफर NOC

इस स्थानांतरण पर मुसेली गांव निवासी सैफ खान ने धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। विभागीय जांच में स्थानांतरण के लिए लगाई गई एनओसी पूरी तरह गलत और फर्जी पाई गई। धांधली की पुष्टि होने पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानांतरण एनओसी निरस्त कर दी और संचालक को पठन-पाठन बंद कर मदरसे को मूल स्थान मीरपुर ले जाने का आदेश दिया।

खस्ताहाल इमारत में चल रहीं कक्षाएं

वर्तमान में मदरसा जिस भवन में चलाया जा रहा है, उसकी हालत बेहद जीर्ण-शीर्ण और जर्जर है। इसके बावजूद वहां बच्चों को बिठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अनहोनी घटना घटित होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

पुलिस कार्रवाई के बाद भी प्रशासन को खुली चुनौती

विभागीय आदेशों और बीसलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद मदरसा संचालक अपनी दबंगई के बल पर बेखौफ होकर अवैध रूप से मदरसा चला रहा है। वह न केवल प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहा है।

कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से दबंग संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और मदरसे को तत्काल सील करने की मांग की है।

अल्पंसख्यक अधिकारी का कहना है कि मेरे द्वारा स्वयं मौके पर जाकर मुसेली में मदरसा बंद करा कर मूल स्थान पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं अगर नहीं मान रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय का कहना है कि मदरसे को मुसेली गांव संचालित करने के लिए मना किया गया है फिर भी नहीं मान रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

बीसलपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एक बार मदरसा संचालक पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर चुके हैं फिर भी न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement