06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

किशोरी के साथ दुष्कर्म : किशोरी को निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो, फिर किया दुष्कर्म

Share:

बीसलपुर:- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिक पुत्री को गांव के ही एक युवक ने रात्रि 11 बजे फोन करके बुलाया। इसके बाद युवक के चार अन्य साथी उसे गांव में स्थित एक खंडहर में ले जाकर अपने तीन साथियों की मदद से किशोरी को निर्वस्त्र कर उसकी वीडियो बनाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि विगत 21 जनवरी की रात 11 बजे लगभग उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को गांव के अवनीश कुमार ने रात्रि 11 बजे फोन करके बुलाया। उसके बाद जब लड़की उक्त युवक के पास गई तो वहां पर गांव का प्रशांत सिगरेट पी रहा था। इसके पश्चात अवनीश मेरी लड़की को गांव के हर्ष उर्फ विनीत के घर ले गया। प्रशांत ने मेरी बेटी को अवनीश के साथ हर्ष के घर ले जाते देखा। इसके पश्चात प्रशांत ने अपने दोस्त विकास ,शरद व सुमित को यह बात बताई इसके बाद चारों युवक हर्ष के घर पहुंच गए। वहां से विकास कुछ दूरी पर स्थित खंडहर में किशोरी को ले गया। वहां प्रशांत ने अन्य साथियों की मदद से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शरद और सुमित ने उसकी पुत्री के कपड़े उतारने में प्रशांत की मदद की। और विकास ने वीडियो बनाई। घटना के बाद जब किशोरी अपने घर बदहवास पहुंची। तो उसने सारी घटना अपनी मां को बताई। पीड़ित किशोरी की मां ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर उक्त पांचों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। पुलिस ने मामला पंजीकृत करने के बाद उक्त सभी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement