05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

घटिया निर्माण सामग्री का मामला गरमाया : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री का मामला गरमाया

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 3 करोड़ 96 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रहे पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) ब्लॉक भवन के निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विधायक विवेक वर्मा की शिकायत पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने बुधवार को निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भवन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों और पहाड़ी रेत (रेता) की गुणवत्ता बेहद खराब और घटिया पाई गई।

जांच टीम ने मौके पर ही ठेकेदार को फटकार लगाते हुए खराब क्वालिटी की निर्माण सामग्री को तुरंत परिसर से हटाने के निर्देश दिए। हालांकि, मामले में एक नया मोड़ तब आ गया जब महाविद्यालय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई होने तक इस घटिया सामग्री को परिसर से बाहर ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी, ताकि सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो सके।

Advertisement

विधायक की शिकायत पर डीएम ने गठित की थी टीम

गौरतलब है कि पीजी ब्लॉक के निर्माण में धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा ने जिलाधिकारी से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया।

जांच टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद विजय सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक), एस. के. जैन (अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग), करण सिंह (सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा), गोपाल मिश्रा (अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी), डॉ. विकास प्रधान (प्राध्यापक, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय)

"जब तक इस पूरे मामले की जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक ठेकेदार को महाविद्यालय परिसर से यह घटिया निर्माण सामग्री हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।"

डॉ. विकास प्रधान, प्राध्यापक व जांच कमेटी सदस्य

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement