05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

प्रधान पति ने हल्का दरोगा को पीटा : गांव में जांच करने पहुंचे थे हल्का दरोगा

Share:

दियोरिया कला :- दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया भगवन्तपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक मामले में जांच की करने पहुंचे हल्का दरोगा अखिलेश चौहान से वहां मौजूद प्रधान पति विमल मिश्रा से किसी बात को लेकर पुलिस टीम की बहस हो गई धीरे धीरे विवाद मारपीट तक पहुंच गया मारपीट के दौरान दरोगा अखिलेश चौहान घायल हो गए जिन्हें दियोरिया सीएचसी पर भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया सीओ प्रगति चौहान ने दियोरिया सीएचसी में भर्ती दरोगा से घटना की जानकारी ली।

Advertisement

सोमवार को गांव मुड़िया भगवन्तपुर में जांच करने पहुंचे हल्का दरोगा अखिलेश चौहान पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे वहां पर मौजूद प्रधान पति विमल मिश्रा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया प्रधान पति विमल मिश्रा ने पुलिस उपनिरीक्षक अखिलेश चौहान पर हमला कर दिया जिससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद अफरा तफरी मच गई विमल मिश्रा मौके से फरार हो गया घायल दरोगा को तत्काल दियोरिया सीएचसी लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है हमले की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय पर अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। घटना को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरकारी अस्पताल में हल्का दरोगा से क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान ने हाल जाना और वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement