JS News 24 / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 265
पीलीभीत:- परमेश्वरी दयाल मेमोरियल निजी आईटीआई, बीसलपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत संस्थान के डायरेक्टर प्रशांत राय द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक श्री विनोद राय (एडवोकेट) एवं प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुदेशक दीपक गंगवार, झागेंद्र शर्मा, अभिषेक गौतम, मुनीश कुमार सहित दोनों ट्रेडों के सभी संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी (छात्र-छात्राएं) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन