05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल : बीआरसी बीसलपुर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share:

पीलीभीत-: ब्लॉक संसाधन केंद्र बीसलपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत शोभना कश्यप एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान 'जन गण मन' की सुमधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से करें, ताकि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा क्षेत्र की भूमिका और सशक्त हो सके।

इस गरिमामयी समारोह में खेल प्रभारी मुईन खां, एआरपी प्रवीण कुमार, गेंदन लाल, भारतेंदु कुमार, धनंजय बाजपेई, दीपांशु, रेहान चिश्ती, गोपाल, मनोज पाठक, गिरीश कुमार, अवधेश कुमार सहित बीआरसी कार्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement