06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: ललौर गुजरानपुर में पुल का शिलान्यास होने के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा 23 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से ललौर गुजरानपुर में पुल का निर्माण करने हेतु किए शिलान्यास के खिलाफ ग्राम पुरैना के ग्रामीणों ने देवाहा नदी तट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनरत ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन भेजकर पुल का निर्माण अपने गांव में कराए जाने की मांग उठाई। पिछले दिनों प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा ग्राम गुजरान पुर में देवा नदी तट पर पुल का शिलान्यास किया था । जिससे ग्राम पुरैना के ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है उन्होंने अपने गांव के पास पहन वाली देवा नदी पर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रखा है।ग्रामीणों का आरोप है कि पुरैना के लिए पहले रोड तथा पुल स्वीकृत किया गया था लेकिन कुछ क्षेत्रीय नेताओं के दबाव में इस पुल का का स्थान बदलकर सिलान्याशस ललौर गुजरानपुर में कराया गया है। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुल का निर्माण ग्राम पुरैना के पास बहने वाली देवा नदी पर करवाए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि पुल के बनने से पुरैना, कटकबारा, कबूलपुर, टिकरी, पैनिया, पहलादपुर, विक्रमपुर, जगतपुर सहित कई ग्रामों का सम्पर्क बरेली से जुड़ जायेगा। जबकि ललौरगुजरानपुर में पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को कोई खास लाभ नहीं हो पाएगा। धरने का नेतृत्व किसान नेता देव स्वरूप पटेल कर रहे थे। धरने पर बैठने वालों में राजेन्द्र वर्मा, अनिस खां, मुकेश गंगवार, कमल गंगवार, रविन्द्र गंगवार, सत्यपाल कश्यप, जयवीर वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन भेजकर अवगत करायाकि सेतु निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा बनाये गये नक्शे में पुरेना से पेहना रोड को दिखाया गया है लेकिन विधायक ने गुमराह करके इस पुल का उद्घाटन गुदरानपुर करवा दिया जहां से तहसील मुख्यालय को जोड़ने के लिए सिर्फ 2 किलोमीटर दूर रमपुरा में पहले से ही एक पुल मौजूदहै। इस पुल को पुरैना से पेहना के लिए बनाया जाए जिससे ब्लॉक भदपुरा के दर्जनों गांव और ब्लॉक बिथरी चैनपुर के गांव बीसलपुर तहसील मार्ग से जुड़ जाएंगे यह मार्ग नवाबगंज तहसील बीसलपुर तहसील क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। मांग पूरी ना होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement