06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

श्रीमद्भागवत आयोजन : खरदाई में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Shiv kumar Gangwar / Sun, Feb 1, 2026 / Post views : 259

Share:

दियोरिया कला:- खरदाई गांव में रविवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन एक से सात फरवरी तक चलेगा। कथा प्रारंभ से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई, जो ग्राम खरदाई से बुहिता तक पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

वृंदावन से पधारे आचार्य बलराम कृष्ण जी महाराज ने कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ कराया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवक और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से चलते नजर आए। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कथा स्थल पर आचार्य जी ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों के साथ सुनाई जाएगी, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। सात फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement