05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

हैवानियत कि हदें पार : ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप

Share:

पीलीभीत:- थाना बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर (निकट सितारा धर्मकांटा, शाहजहांपुर रोड) में एक महिला के साथ ससुराल पक्ष द्वारा भयानक दरिंदगी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास और देवरों पर डंडों से पीटने, अंगूठी व झाले छीनकर घर से निकालने तथा जान से मारने की नीयत से डीजल छिड़ककर आग लगाने एवं फांसी देने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पहले पति की मौत के बाद देवर से कराई गई थी शादी

Advertisement

पीड़िता फरीन बेगम ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व मुकीम पुत्र नईम खां के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद मुकीम की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़िता लगभग एक वर्ष तक अपने मायके में रही। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से फरीन का विवाह उनके देवर कल्लू से करा दिया गया।

आए दिन घरेलू क्लेश और मारपीट

पीड़िता के अनुसार, दूसरे विवाह के बाद कुछ दिन सब ठीक चला, लेकिन बाद में ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू क्लेश करने लगे। करीब 3-4 माह पूर्व पीड़िता की सास चन्दा बेगम, पति कल्लू और देवर सादाव, तहसीम व लकी ने एकराय होकर उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत पीड़िता के पिता ने थाने में दी थी, जिसके बाद मामला 15 जुलाई 2026 को पारिवारिक परामर्श केन्द्र, पीलीभीत में भेजा गया था, जहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

हैवानियत की हदें पार: डीजल डालकर जलाने की कोशिश

आरोप है कि अगले ही दिन, 16 जुलाई 2026 को पति कल्लू, देवर सादाव, तहसीम, लकी और सास चन्दा बेगम ने दोबारा एकराय होकर पीड़िता को डंडों से जमकर पीटा। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो उन्होंने फरीन पर डीजल डालकर आग लगाने और फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया।

पीड़िता ने किसी तरह बामुश्किल खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि घर से भागते समय ससुराल वालों ने उसकी सोने की अंगूठी और 1.5 तोले के झाले छीन लिए और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

रोते-बिलखते पड़ोसी के घर बिताई रात

घटना के बाद पीड़िता रात लगभग 11 बजे रोते-बिलखते अपने ससुराल के पास रहने वाले रईस खां के घर पहुंची और वहीं रात बिताई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी पति, सास और देवरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement