05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी : अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के हबीबुल्ला खां जनूबी एकता नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चाय में जहर देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक रमा कान्त के भाई ब्रज गोपाल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह और उसका भाई रमा कान्त बरेली में मजदूरी का काम करते थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

18 जुलाई 2026 की शाम जब दोनों भाई काम से घर लौटे, तो उन्होंने रमा कान्त की पत्नी रेनू मिश्रा को उसके प्रेमी शिवम शुक्ला जो जिला शाहजहाँपुर के रौसर कोठी निवासी है। उसको अपने घर में देखा तो रमाकांत ने विरोध किया। जिसके बाद शिवम शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, घर का सामान तोड़ दिया और चाकू से हमले का प्रयास किया।

19 जुलाई 2026 की सुबह विवाद के बाद रंजिश रखते हुए सुबह करीब 10:00 बजे रेनू मिश्रा ने चाय बनाई। रमा कान्त के मना करने के बावजूद उसे जबरदस्ती चाय पिला दी गई। चाय पीने के कुछ ही देर बाद रमा कान्त की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल बीसलपुर ले गए, जहाँ से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रमा कान्त की मृत्यु हो गई।

पीड़ित भाई का आरोप है कि उसकी भाभी रेनू मिश्रा और उसका प्रेमी शिवम शुक्ला काफी समय से रमा कान्त को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच रहे थे। पुलिस ने ब्रज गोपाल की तहरीर पर मृतक की पत्नी रेनू मिश्रा एवं प्रेमी शिवम शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी रेनू मिश्रा व शिवम मिश्रा पर कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया है रेनू मिश्रा की 1 साल की बच्ची भी मां के साथ जेल गई है।

अनाथ हो गए दोनों परिवारों के पांच बच्चे

शिवम शुक्ला और रेनू के इश्क के जुनून ने दो परिवारों की खुशियों को निगल लिया।

पिता की हत्या और मां के जेल जाने से जहां रेनू के बच्चे बेसहारा हो गए वहीं शिवम शुक्ला का इकलौता बेटा पिता के जेल जाने से मां के आंचल में रो रहा है। शिवम ने उसके पत्नी के विश्वास का कत्ल कर दिया जो उसे अच्छा इंसान समझ कर ससुराल में रह रही थी।

मृतक रमाकांत के चार बच्चे हैं बड़ा पुत्र यश 11 वर्ष, अंश 10 बर्ष,मानवी 6 वर्ष व जानवी एक वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है । पिता की मौत और मां के हत्यारोपी बन जाने से बच्चों की परवरिश की समस्या आड़े आ गई है। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को आज जेल भेज दिया। मां के साथ 1 वर्ष की बच्ची भी जेल गई ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement