JS News 24 / Thu, Mar 9, 2023 / Post views : 85
होली पर्व पर सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई देने लगा। नगर सहित पूरे क्षेत्र में लोगों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बाजार कटरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चंद्र मित्तल विष्णु कुमार गोयल अली हसन अंसारी गोपाल कृष्ण अग्रवाल पवन अग्रवाल दिनेश अग्रवाल रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। विधायक विवेक वर्मा ने अपने कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित किया इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा ,राजेश अग्रवाल प्रमोद कुमार गुप्ता, परदेसी प्रकाश वर्मा हरी राम कृष्ण गुप्ता श्री कृष्ण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता अमन जयसवाल ने कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार ने कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सपा नेत्री दिव्या गंगवार के पीलीभीत मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में चौधरी प्रदीप पटेल, शालिक राम गंगवार, रामप्रताप गंगवार, सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिव्या गंगवार द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया। कैम स्कॉलर विद्यालय में होली उत्सव मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी होली का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन