05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

जीएसटी टीम कि छापेमारी : जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर में टैक्स चोरी किए जाने की शिकायत होने पर जीएसटी की टीम ने विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में नगर के दो सारिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापे मार कर दस्तावेजों की जांच की। कार्यवाही से नगर के व्यापारियों में खलबली मच गई। कार्यवाही से बचने के लिए कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

नगर के एक युवक द्वारा जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारियों से जीएसटी के टैक्स को व्यापारियों द्वारा नियमानुसार जमा न करने की शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर गुरुवार को जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध प्रताप के नेतृत्व में टीम ने बीसलपुर पीलीभीत मार्ग स्थित पवन मार्बल प्रतिष्ठान पर छापा मार कर सरिया सीमेंट व अन्य सामान पर जीएसटी टैक्स को जमा किए जाने के अभिलेखों की जांच की। टीम ने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। प्रतिष्ठान के मालिक पवन अग्रवाल से जीएसटी संबंधी जानकारी ली। टीम ने बाद में बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित अनिल अग्रवाल के सरिया सीमेंट प्रतिष्ठान पर भी पहुंच कर जीएसटी टैक्स अदा किए जाने संबंधी अभिलेख की जांच की।

Advertisement

डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध प्रताप ने बताया कि जीएसटी संबंधी अभिलेखों की जांच पूर्ण होने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। छापामार कार्यवाही की भनक लगते ही नगर के कई व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए और घरों को खिसक लिए। बाजार में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement