06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

गोमती मित्र रखेंगे नदी को स्वच्छ : गोमती उद्गम तीर्थ पर ग्रीष्मकालीन महोत्सव का भव्य समापन

Share:

पीलीभीत:- माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ पर बीते 22 जून से आयोजित हो रहे पांच दिवसीय 'मां गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव 2026' का शुक्रवार को समारोहपूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सतीश प्रसाद मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समापन अवसर पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गोमती नदी के संरक्षण के लिए **82 'गोमती मित्र'** घोषित किए गए हैं, जिन्हें परिचय पत्र और विशेष प्रिंटेड टी-शर्ट दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10-10 गोमती मित्र बनाने का है। ये गोमती मित्र नदी को स्वच्छ और निर्मल रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीडीओ ने सभी घाटों पर नियमित कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान करते हुए स्थानीय जनता से गोमती को अविरल बनाने में सहयोग मांगा।

Advertisement

बनारस की तर्ज पर हुई महाआरती, लकी ड्रा ने बढ़ाया उत्साह

महोत्सव के अंतिम दिन लोग बनारस की तर्ज पर आयोजित होने वाली भव्य संध्याकालीन गोमती महाआरती में शामिल हुए। इसके साथ ही कार्यक्रम में आयोजित लकी ड्रा के माध्यम से कई भाग्यशाली विजेताओं ने आकर्षक इनाम भी जीते।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और काव्यपाठ ने मोहा मन

समापन समारोह में रासलीला मंडली द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. निरंजना शर्मा, विकास आर्य स्वप्न और सतीश मिश्र 'अचूक' सहित कई छात्र-छात्राओं ने गोमती नदी और समसामयिक विषयों पर सुंदर काव्यपाठ कर समां बांध दिया।

गौरतलब है कि इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ 22 जून को पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। पांच दिनों तक चले इस महोत्सव में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अधिकारी और गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर गोमती ट्रस्ट के अध्यक्ष/एसडीएम प्रमेश कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अक्षय यादव, डीसी मनरेगा हेमंत कुमार यादव, लेखपाल देवेश कुमार सहित ट्रस्ट के राममूर्ति सिंह, लक्ष्मण वर्मा, निर्भय सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज, हृदयेश त्रिगुणायत, रमेश कश्यप, प्रधानाचार्य कमल मोहन पांडेय, नरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, राम औतार सिंह, चक्रबर्धन सिंह, सौरभ शुक्ला, रामकिशोर, गोविंदा राठौर, संजीव मिश्रा और महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में गोमती भक्त

उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement