05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सफलता : गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के गौरव गंगवार ने प्रदेश पीसीएस परीक्षा में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित होने का गौरव हासिल किया है। उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

गौरव गंगवार नगर के छेदा लाल कॉलोनी निवासी बुक सेलर लक्ष्मीकांत गंगवार के छोटे पुत्र है। गौरव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा शिशु विहार विद्यालय से प्रारंभ की। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर से उत्तीर्ण करने के बाद बीएससी हंसराज कालेज, दिल्ली से की। वर्तमान में लखीसराय (बिहार) जिले में जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। गौरव अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती दमयंती देवी बड़ा भाई नितेश व पिता को देते हैं। उनके बड़े भाई नितेश ब्लाक बिलसंडा मे भगौतीपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं।

Advertisement

गौरव को बधाई देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में पूर्व पालिका सभासद शिवेन्द्र नाथ शुक्ल, धीरेश रस्तोगी, अशोक दीक्षित, दिनेश सक्सेना, पारूल गुप्ता, राम प्रताप मिश्र, सुनील गंगवार व किसान नेता देव स्वरूप पटेल व शिशु बिहार विद्यालय के कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल शामिल थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement