06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

भीषण सड़क हादसा : चार पहिया वाहन ने टुक-टुक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन में बारात घर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक टुक-टुक (ई-रिक्शा) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टुक-टुक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा टुक-टुक में सवार कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

बारात घर के पास हुआ हादसा

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रसूला निवासी चंद्रपाल (60 वर्ष) पुत्र रोशनलाल अपने कुछ अन्य साथियों के साथ टुक-टुक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी टुक-टुक गांव मंडरा सुमन के बारात घर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े।

बरेली रेफर, पुलिस जांच में जुटी

हादसे में चंद्रपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक अन्य यात्री की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अन्य मामूली रूप से घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद से मृतक चंद्रपाल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement