05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल : स्वतंत्रता दिवस पर सीएचसी बीसलपुर में हुआ ध्वजारोहण, पौधरोपण और फल वितरण

Share:

पीलीभीत:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में एक गरिमापूर्ण एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलमगीर द्वारा गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।

Advertisement

इसके पश्चात अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों का हाल-चाल जाना गया और उन्हें फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा पहला कर्तव्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और परिसर को स्वच्छ व हरित बनाना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में समस्त चिकित्सा अधिकारी डॉ चंदन, डॉ आजम, चीफ फार्मासिस्ट शशि ,स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement