06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

जिले का पहला UIDAI खुला : पीलीभीत में खुला पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र, अब पासपोर्ट दफ्तर की तर्ज पर होंगे काम

Share:

पीलीभीत:- जनपद के नागरिकों को अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जिले का पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया गया है। यह केंद्र टनकपुर रोड पर नकटादाना चौराहा स्थित आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के पास संचालित हो रहा है, जहाँ प्रतिदिन 500 से अधिक आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जा रहे हैं।

समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र पर आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस केंद्र की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से 'पासपोर्ट सेवा केंद्र' की तर्ज पर विकसित किया गया है, जहाँ हर प्रक्रिया के लिए अलग-अलग काउंटर और कर्मी नियुक्त हैं। इससे आधार से जुड़े सभी कार्यों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये सुविधाएं:

इस अत्याधुनिक केंद्र पर नागरिकों को निम्नलिखित सेवाएं मिलेंगी:

* नया आधार नामांकन (नया आधार कार्ड बनाना)

* नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग (Gender) में सुधार

* मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराना

* फोटो परिवर्तन और बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान और आंख की पुतली) अपडेट

सातों दिन खुला रहेगा केंद्र, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा

नागरिकों की सहायता के लिए केंद्र पर एक हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। यह आधार सेवा केंद्र **सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक** खुला रहेगा। लंबी कतारों और इंतजार से बचने के लिए नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर भी यहाँ आ सकते हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए केवल इसी अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement