05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

मामूली विवाद पर मारपीट : मामूली विवाद पर घर में घुसकर मारपीट, पिता पुत्र घायल

Share:

बीसलपुर:- कोतवाली क्षेत्र के गांव में 18 दिन पूर्व गांव के ही चार भाइयों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर उसे तथा उसके पुत्र को धारदार हथियार व लाठी डंडों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ग्रामीण ने कोतवाली में चारों भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

बीसलपुर कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैरा निवासी संजीव कुमार मिश्रा ने कहा है। कि विगत दिनांक 12 जनवरी 2026 को समय शाम 5:00 बजे आरोपी अरविंद कुमार, पंकज कुमार, कमल एवं अंकित पुत्र गण दिनेश चंद्र पांडे द्वारा मेरे घर की छत पर ईट फेंकी। जिससे मेरी छत की टीन टूट गई। तथा मैं बाल बाल बच गया। जब मैंने इस अवैध कृत्य का विरोध किया तो उक्त सभी आरोपी एक राय होकर मेरे घर के अंदर घुस आए। और मेरे साथ तथा मेरे पुत्र अभिनव के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान अभियुक्त अरविंद एवं पंकज के हाथ में बांका था तथा अंकित और कमल के हाथ में लाठियां थी। अभियुक्त अंकित ने मेरे पुत्र अभिनव को पकड़ लिया इसके पश्चात कमल ने उसके साथ लाठी से मारपीट की इसके अलावा अरविंद ने मुझे पकड़ लिया और पंकज ने मुझे लाठियां से पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उक्त सभी आरोपी दबंग एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं । जिससे मुझे व मेरे परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम वैरा निवासी अरविंद कुमार, पंकज कुमार, कमल कुमार तथा अंकित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement