06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन : कम पानी में अधिक पैदावार से बढ़ेगी किसानों की आय: राज्य परिवर्तन आयोग

Share:

पीलीभीत:- उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (राज्य परिवर्तन आयोग) लखनऊ की टीम ने जनपद पीलीभीत का दो दिवसीय दौरा कर सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि और सिंचाई योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। भ्रमण के दूसरे दिन आयोग के विशेषज्ञों ने 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' (हर बूंद अधिक फसल) और एकीकृत बागवानी मिशन जैसी योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया।

कमीशन के विशेषज्ञ हीरालाल भगौरे ने जनपद के बीसलपुर, बिलसण्डा, अमरिया एवं पूरनपुर ब्लॉकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा रैंडम (यादृच्छिक) रूप से चयनित उद्यान विभाग की ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना के 10 लाभार्थी किसानों के खेतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। विशेषज्ञ ने किसानों से सीधे संवाद कर सिंचाई व्यवस्था, मिल रही सब्सिडी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर फीडबैक लिया।

Advertisement

जल संरक्षण और आय बढ़ाने में योजनाएं मददगार

भ्रमण के दौरान टीम ने पूरनपुर की ग्राम पंचायत भानपुर में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत स्थापित किए गए पॉलीहाउस का भी बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद किसानों ने आयोग की टीम को बताया कि ये योजनाएं न सिर्फ जल संरक्षण में मददगार साबित हो रही हैं, बल्कि इससे उनकी खेती की लागत कम हुई है और आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकार का लक्ष्य: आयोग के विशेषज्ञ हीरालाल भगौरे ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक सिंचाई तकनीकों के जरिए कम से कम पानी में अधिक से अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है, ताकि कृषकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।

इस दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी मृत्युन्जय सिंह और योजना प्रभारी रामेश्वर दयाल भी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन और अब तक लाभान्वित हुए किसानों के आंकड़ों से अवगत कराया। निरीक्षण के बाद टीम ने जिले में योजनाओं के संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement