05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

जालसाज ने 'नेगेटिव रिपोर्ट' का डर दिखाकर मांगे पैसे : बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा को फर्जी कॉल, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के नाम पर 3.50 लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Share:

पीलीभीत:- पीलीभीत की बीसलपुर विधानसभा सीट (130) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विवेक कुमार वर्मा को एक अज्ञात जालसाज द्वारा फर्जी कॉल कर लाखों रुपये ऐंठने के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को 'नीरज' बताते हुए विधायक को उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा दिया और "नेगेटिव रिपोर्ट" का डर दिखाकर 3.50 लाख रुपये की मांग की। विधायक की मुस्तैदी के चलते यह ठगी नाकाम हो गई और उनकी लिखित शिकायत पर कोतवाली बीसलपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

नेटवर्क खराब होने पर दोबारा किया फोन

Advertisement

पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने बेहद रौबदार आवाज में कहा कि "राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आपसे बात करना चाहते हैं।" इसके बाद उसने फोन किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया, जिसने विधायक से बात की।

बातचीत के दौरान फोन पर मौजूद कथित व्यक्ति ने विधायक से कहा कि "आपकी क्षेत्र से बहुत नेगेटिव रिपोर्ट आ रही है।" विधायक को लगा कि शायद उनके पिता (पूर्व मंत्री/विधायक रामसरन वर्मा) के संदर्भ में कोई पुरानी बात हो रही है, लेकिन इसी बीच नेटवर्क खराब होने के कारण कॉल कट गई। कुछ देर बाद जब विधायक ने उस नंबर पर दोबारा संपर्क किया, तो फोन उठाने वाले ने अपना नाम 'नीरज' बताया।

पुणे में कार्यक्रम का खर्च उठाने का दबाव

जालसाज नीरज ने विधायक विवेक वर्मा से कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में संघ का एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें उन्हें दो दिन के खाने-पीने का पूरा खर्च उठाना होगा। इसके एवज में उसने 3.50 लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगले दिन वह एक बैंक अकाउंट नंबर भेजेगा, जिसमें यह रकम ट्रांसफर करनी होगी। जालसाज ने विधायक को भरोसा दिलाया कि रुपये मिलते ही आगामी 22 जुलाई 2026 को उनकी मुलाकात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करा दी जाएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच, सर्विलांस पर नंबर

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात और संगठन के नाम पर रुपयों की मांग होने पर विधायक को गहरा शक हुआ। उन्होंने बिना वक्त गंवाए इस फर्जी कॉल और अवैध वसूली के प्रयास के खिलाफ तुरंत बीसलपुर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी।

थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला का बयान:

"विधायक की तहरीर के आधार पर आरोपी 'नीरज' और संबंधित मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।"

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement