06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

बाबा गोलेश्वर नाथ मंदिर में चोरी : वंदन योजना के तहत लग रहे कीमती तार काटे, तीन नाबालिग व कबाड़ी हिरासत में

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक बाबा गोलेश्वर नाथ मंदिर परिसर से बीती रात अज्ञात चोरों ने रोशनी के लिए लगाए जा रहे कीमती तारों को काट लिया और फरार हो गए। सुबह जब मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारी काम पर पहुंचा, तो तार कटे देख उसके होश उड़ गए। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिग चोरों को दबोच लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक स्थानीय कबाड़ी को भी हिरासत में ले लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Advertisement

सुबह जब कर्मचारी ने मंदिर परिसर में तार कटे हुए देखे, तो उसने तुरंत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में तीन नाबालिग किशोर तार काटते और उसे समेटते हुए साफ दिखाई दिए। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई।

चोरी का माल बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों नाबालिग किशोरों को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने तार चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि उन्होंने चोरी किया हुआ तार एक स्थानीय कबाड़ी की दुकान पर बेच दिया है। पुलिस ने तुरंत कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी कर चोरी का पूरा तार बरामद कर लिया। पुलिस तीनों किशोरों और कबाड़ व्यापारी को थाने लाकर गहन पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री की 'वंदन योजना' के तहत चल रहा है काम

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वंदन योजना' के तहत ऐतिहासिक बाबा गोलेश्वर नाथ मंदिर में भव्य सुंदरीकरण और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी विकास कार्य के अंतर्गत परिसर में रोशनी के लिए नए तार लगाए जा रहे थे, जिन्हें बीती रात चोरों ने काट लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

तहरीर मिलते ही दर्ज होगा मुकदमा: कोतवाल

मामले की जानकारी देते हुए बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मंदिर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement