05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

योगी सेना के हंगामे के बाद एसडीएम गौशाला पहुंचे : मरे हुए तथा बीमार दो दर्जन गोवंश देखकर भड़के

Share:

बीसलपुर-राष्ट्रीय योगी सेना के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता विकासखंड क्षेत्र के गांव राजूपुर कुंडरी की गौशाला जा धमके उन्होंने गौशाला में गौ-वंशों को मरा हुआ देखकर तथा बीमार पड़े पशुओं को देखने के बाद जमकर पशु शाला पर हंगामा किया। सूचना पाते ही उप जिला अधिकारी तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने स्थिति को देखने के बाद योगी सेना के कार्यकर्ताओं की मांग पर गौशाला के केयरटेकर तथा प्रधान के विरोध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए।

विकासखंड क्षेत्र बीसलपुर के ग्राम राजूपुर कुंडरी स्थित गौशाला में गोवंशों की मृत्यु तथा उनके अवशेष इधर-उधर पड़े होने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही। योगी सेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विकासखंड क्षेत्र के ग्राम राजूपुर कुंडरी स्थित गौशाला पर जा धमके। उन्होंने वहां 10 से अधिक गोवंश गौशाला में मरे पड़े देखें। तथा एक दर्जन गोवंश घायल अवस्था में मिले जिन पर पक्षी तथा कुत्ते मंडरा रहे थे। इस स्थिति में गोवंशों को देखकर योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने गौशाला के गेट पर जमकर हंगामा किया हंगामे की खबर मिलते ही उप जिला अधिकारी नागेंद्र पांडे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला तथा कार्यवाहक पशु चिकित्सा डॉ अमित कुमार को लेकर मौके पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने सारी स्थिति देखने के बाद योगी सेना की मांग पर राजूपुर कुंडरी की गौशाला के केयरटेकर तथा ग्राम प्रधान पति शमशुल हसन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश पुलिस को दिए। इतना ही नहीं एसडीएम ने जिला अधिकारी को संबंधित गौशाला के सचिव तथा पशु चिकित्सक के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की भी संस्तुति कर पत्र जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को भेजा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौशाला पर हंगामा करने वाले गौरक्षों में प्रमुख रूप से गौरव राजपूत राष्ट्रीय योगी सेना जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु मिश्रा, आदित्य मिश्रा, मुकुल कुमार, गौरव वर्मा, मनोज कुमार, पंकज, अजय श्रीवास्तव, आकाश राजपूत, देव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि एस डी एम के निर्देश पर योगी सेना की ओर से केयरटेकर तथा प्रधान पति के विरुद्ध प्राथमिकी आ गई है। शीघ्र प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की प्रधान पति शमशुल पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement