06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

टोल प्लाजा के साइड इंजीनियर को कार में डालकर ले गए युवक : टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा

Share:

पीलीभीत:- पीलीभीत मार्ग पर ग्राम सिमरा अकबरगंज के समीप स्थित टोल प्लाजा की वी आई पी गैलरी से कुछ कार सवार युवक अपनी कार टोल बिना दिए जबरन निकाल रहे थे। इसी समय मौके पर खड़े टोल प्लाजा के साइड इंजीनियर ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तभी कार से बाहर निकल कर चार युवकों ने इंजीनियर की पिटाई कर उसे अपनी कार में डाल लिया। और कार लेकर पीलीभीत की ओर जाने लगे टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने पर वह इंजीनियर की पिटाई कर रास्ते में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पाते इंस्पेक्टर क्राइम के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

बीसलपुर पीलीभीत मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर लगभग 4:45 बजे चार युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर पीलीभीत की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर उन्होंने अपनी कार वी आई पी गैलरी से जबरन टोल बगैर दिए निकालनी चाही। टोल पर मौजूद कर्मचारी वीरेंद्र शर्मा ने बैरियर लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके पश्चात कार से उतरकर चारों युवक टोल कर्मियों को गालियां देने लगे। इसी समय टोल प्लाजा के साइड इंजीनियर राहुल तोमर मौके पर आ गए। तभी उनके साथ उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने जब गाड़ी का पीछा किया। और शोर मचाया तो कुछ दूरी पर उपरोक्त सभी युवकों ने राहुल तोमर की पुनः पिटाई कर उन्हें गाड़ी से उतार कर भाग गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा बीसलपुर कोतवाली पुलिस को सूचना करने के बाद कोतवाली में मौजूद क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपने साथ उप निरीक्षक रमेश चंद शर्मा को लेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने कार सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उपरोक्त सभी युवक ग्राम चौसरा के रहने वाले हैं। पुलिस घायल इंजीनियर को अपने साथ मेडिकल परीक्षण कराने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले गई। जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement