06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

इलाज के दौरान मौत : वेल्डिंग के दौरान ट्रक का टैंक फटने से घायल चालक की मौत, परिवार में कोहराम

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व वेल्डिंग कराने के दौरान ट्रक का डीजल टैंक फटने से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध ट्रक चालक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दे दी है।

गैस बनने से हुआ था भीषण धमाका

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी 60 वर्षीय वाहिद अली पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। बीते 13 जुलाई को ट्रक की डीजल टंकी लीक होने पर वह उसे दुरुस्त कराने के लिए ग्राम जोगीठेर स्थित मोनीस की वेल्डिंग दुकान पर गए थे। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करते समय टैंक का ढक्कन नहीं खोला गया था, जिससे उसके भीतर अत्यधिक गैस बन गई और अचानक तेज धमाके के साथ टैंक फट गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस भीषण हादसे में ट्रक चालक वाहिद अली, ट्रक मालिक रवि और वेल्डिंग दुकानदार मोनीस गंभीर रूप से झुलस गए थे। वाहिद अली की हालत बेहद चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक वाहिद अली अपने पीछे पत्नी सरवरी बेगम, दो पुत्रों (शाहिद अली व गुड्डू) और एक पुत्री (फूलबानो) का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की मौत के बाद से पत्नी सरवरी बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement