05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बाइक की टक्कर के बाद डीएम की कार पेड़ में घुसी

Share:
पीलीभीत:- माधोटांडा रोड पर डीएम की कार बाइक से टकराने के बाद पेड़ में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक, डीएम की पत्नी और उनकी दो बहने घायल हो गई। उन्हे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डीएम के परिजन के हादसे में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल और अफसर जिला अस्पताल में डेरा डाले रहे। हादसा मंगलवार रात का है। पीलीभीत डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्कार का परिवार कार में सवार होकर उनका परिवार चुका गया था। उधर बाइक सवार युवक भी आ रहे थे, जोकि गांव नवादिया टोंडरपुर के निवासी नवीन यादव और उसका भाई कमल थे। दयालपुर गांव के पास पहुंचते ही दोनो वाहनों की टक्कर हो गई। इसके बाद डीएम की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनो बाइक सवार। और उनके अलावा डीएम की पत्नी दीपिका, उनकी बहन मधु और निर्मला भी घायल हो गई। बाइक सवारों को माधोटांडा अस्पताल और डीएम के परिवार को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे के बाद एएसपी अनिल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, सीओ सतीश चंद शुक्ला समेत कई अफसर पहुंच गए। जिला अस्पताल छावनी में तब्दील दिखा। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। गाड़ी पर डीएम और नंबर प्लेट पर जिला मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है। इस कार को ठेके पर लगवा रखा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement