05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

प्रधानपति पर लगे गंभीर आरोप : डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू

Share:

बीसलपुर:- विकासखंड क्षेत्र के गांव महादेवा के प्रधानपति पर वित्तीय गवन किए जाने, खड़ंजा उखाड़कर ईंटों से मकान का निर्माण कराए जाने, मजदूर के खाते में 30 लाख रुपये आने, सहित कई मामलों की शिकायत पर जिला अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू कराई है।

बीसलपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव महादेवा की प्रधान के पति कामिल अंसारी के खिलाफ गांव के ही पूर्व प्रधान आफताब आलम ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में कहा है। कि गांव में लगे खड़ंजा को उखाड़कर उसकी ईंटें मकान में लगाई गई हैं। साथ ही उनके यहां काम करने वाले मजदूर के खाते में 30 लाख रुपये डलवाए गए। जिसके पश्चात उसने निकालकर रुपए कामिल को दे दिए। इस तरह की तमाम वित्तीय अनियमितताएं किए जाने का आरोप प्रधान पति पर लगाया गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए है। उनके द्वारा कमेटी गठित किए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। उप जिला अधिकारी नागेंद्र पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement