06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

मोहर्रम पर सुरक्षा सख्त : डीएम और एसपी ने संवेदनशील इलाकों का किया दौरा, दिए कड़े निर्देश

JS News 24 / Fri, Jun 26, 2026 / Post views : 380

Share:

पीलीभीत:- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने खुद मोर्चा संभालते हुए जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थलों और ड्यूटी प्वाइंटों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और धरातल पर तैनात फोर्स की सतर्कता को परखा।

ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसपी

Advertisement

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके पास उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी पूर्ण मुस्तैदी, निष्पक्षता और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी ने मातहतों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त (भ्रमणशील) बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है।

अधिकारियों का सख्त संदेश

"सोशल मीडिया या क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।"

जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement