05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: डाइट में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं  

Share:
पीलीभीत:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय लिखित परीक्षा, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, रैपिड फायर और बजर राउंड प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में जनपद के कई परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य महेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। गणित की लिखित प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में दर्शिता चौधरी ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय तथा मानु देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रवीण ने प्रथम, अंशू ने द्वितीय तथा अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में रजनी देवी ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय तथा महिमा कश्यप, अर्पिता कुशवाहा व महिमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय तथा मनोज पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक ने प्रथम, मरौरी ब्लॉक ने द्वितीय तथा पूरनपुर ब्लाक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बरखेड़ा ब्लाक ने प्रथम, बिलसंडा तथा अमरिया ब्लॉक में द्वितीय तथा मरौरी ब्लॉक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डायट प्राचार्य ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देते हुए कहा कि हिंदी व गणित विषय हमारी नींव है। गणित का हमारे दैनिक जीवन के सभी कार्यों में प्रयोग होता है। हमारे विद्यार्थियों को कक्षा एक से आठ तक की गणित की सभी पुस्तकों का ज्ञान होना चाहिए। यह हमारे कंपटीशन के बेस को मजबूत करती है। प्रतियोगिता के प्रभारी डायट प्रवक्ता नीलेश नाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सरस्वती शिशु विहार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना रहे। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता पुलकित शर्मा, विजय कुमार, स्वदेश कुमार, मंजू लता, स्मिता लोधी, शिक्षक,अभिभावक तथा डायट प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement