06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: पांच कुंडीय यज्ञ तथा 501 दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में की सहभागिता

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर नगर के बालाजी कॉलोनी में गायत्री परिवार के द्वारा पांच कुंडीय यज्ञ तथा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें नगर के बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ वेदी में अपनी आहुतियां देकर बुराइयों को छोड़ सुमार्ग के पथ पर चलने का संकल्प लिया। बालाजी कॉलोनी में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने पांच कुंडीय महायज्ञ तथा 501 दीपों का दीप यज्ञ का आयोजन किया जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी में देव दक्षिणा के रूप में अपनी बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों के पथ पर चलने का संकल्प लेते हुए आहुतियां दी इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रमुख सत्यपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार से जुड़े हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रेम तथा सत्य के पथ पर सदैव चलना चाहिए किसी की बुराई न करके सदैव अच्छाइयों की तरफ बढ़ते रहना चाहिए ऐसा करने से मनुष्य के कठिन से कठिन रास्ते भी सुगम हो जाया करते हैं उन्होंने इस पवित्र अनुष्ठान पर लोगों से उनकी बुराइयां छोड़ने का संकल्प भी कराया इसके पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी में आहुतियां दी तत्पश्चात 501 दीपों को प्रज्वलित कर दीप यज्ञ संपन्न हुआ कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से मेवाराम, सत्य प्रकाश ,राजेंद्र कुमार, प्रताप सिंह देवकीनंदन, सत्यप्रकाश ,मुन्नी देवी ,सत्यवती, घनश्याम बती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement