06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

मरौरी ब्लॉक में डीएम की समीक्षा बैठक : ग्राम पंचायतों से मांगी विकास कार्ययोजना, पात्रों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास का लाभ

Share:

पीलीभीत:- मरौरी ब्लॉक सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान प्रशासकों, बीडीसी सदस्यों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, आयुष्मान कार्ड, प्राकृतिक खेती और ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पात्रों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

Advertisement

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम कटने की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि जनपद को कुल 1787 आवासों का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक केवल 890 पात्र लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है। उन्होंने शेष पात्र परिवारों से अपील की है कि वे तुरंत ग्राम पंचायत सचिव या खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।

युवाओं को स्वरोजगार और किसानों को प्राकृतिक खेती की प्रेरणा

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 10 बेरोजगार युवाओं/युवतियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की प्रेरणा दी और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया।

चौपालों से सुलझेंगे विवाद, बनेंगे आयुष्मान कार्ड

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि गांवों के छोटे-मोटे विवादों को आपसी समन्वय और समझौते के आधार पर गांव में ही सुलझाया जाए। इसके लिए नियमित रूप से ग्रामीण चौपालों का आयोजन किया जाए, जहां जन-शिकायतों का निस्तारण हो और लोगों में जागरूकता बढ़े। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान और शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की भी समीक्षा की गई।

जर्जर पंचायत भवनों की होगी मरम्मत

बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी लाते हुए सभी ग्राम पंचायतों में श्मशान भवनों के निर्माण तथा जर्जर हो चुके पंचायत भवनों की मरम्मत व सुधार कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधान प्रशासकों से अपनी-अपनी पंचायतों की विकास कार्ययोजना जल्द से जल्द ब्लॉक स्तर पर समीक्षा के लिए प्रस्तुत करने को कहा।

जनप्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात

इस अवसर पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने सुझाव दिया कि चौपालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी (मरौरी), जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रशासक एवं बीडीसी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement