05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

धान खरीद में लापरवाही पर उग्र किसान : मंडी समिति में धानों की तोल न होने पर प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन

Share:

बीसलपुर--मंडी समिति परिसर में पिछले कई दिनों से अपने धानो की तोल करने को खड़े किसानों ने धान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा धान क्रय न करने पर मंडी समिति परिसर में केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रोष जताते हुए उनके विरुद्ध नारेबाजी की तथा शिकायती पत्र जिला अधिकारी को प्रेषित किया।

बीसलपुर मंडी समिति परिसर में बड़ी संख्या में किसान आज एकत्र हुए और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, कि वह एक सप्ताह से मंडी परिसर में अपने धान विक्रय करने के लिए खड़े हुए किंतु फिर भी मंडी समिति में स्थित क्रय केंद्रों के प्रभारियों द्वारा उनका धान नहीं लिया जा रहा है। जिससे वह खुले आसमान में ठंडी हवाओं के चलते अपनी ट्रालियों पर रात गुजारने को मजबूर है। किसानों ने धान क्रय केंद्र प्रभारी के साथ मंडी समिति सचिव नाजिम अली के विरुद्ध भी जमकर नारे बाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने इस संबंध में एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को भी भेज कर अपने धानों की तोल करने की मांग उठाई है।

Advertisement

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से राम प्रसाद, दामोदरदास, रामस्वरूप, लाल सिंह, गोकर्ण लाल, सर्वेश कुमार, सोहनलाल, महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव पाल, सुरेंद्र प्रताप, नत्थू लाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement