05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन : सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

Share:

पीलीभीत:- जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था कुर्मी महासभा, पीलीभीत ने प्रख्यात पर्यावरणविद, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से अवैध हिरासत में रखे जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। महासभा ने इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी (DM) पीलीभीत के माध्यम से सौंपा।

जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की घोर निंदा

Advertisement

ज्ञापन में महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा व परीक्षाओं में सुधार तथा छात्रों के बेहतर भविष्य की मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 18 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस ने अलोकतांत्रिक और अमानवीय तरीके से जबरन हिरासत में ले लिया। कुर्मी महासभा ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:

सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई: चिकित्सा जांच के नाम पर कथित अवैध हिरासत में रखे गए सोनम वांगचुक को तुरंत मुक्त किया जाए, ताकि वे अपने निजी डॉक्टर से परामर्श ले सकें।

लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली: उन्हें अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए संसद तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी: लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

इस दौरान कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश गंगवार, अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष प्रेम सागर पटेल, शिव कुमार पटेल, लाजपतराय उर्फ लालू, डॉ. दुष्यंत गंगवार और हरिओम गंगवार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement