06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपा गया ज्ञापन : बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर

Share:

पीलीभीत:- नाथ नगरी बरेली से वाया भुता, बीसलपुर, बिलसंडा, बंडा और खुटार होते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ तक नई रेलवे लाइन बिछाने और रेल सेवाएं शुरू कराने की दशकों पुरानी मांग को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और भाजपा पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। इस संबंध में किसान नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पीलीभीत सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

क्रांतिकारी विचार मंच (उ.प्र.) के प्रांतीय संरक्षक व किसान नेता देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में यह मांगपत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपा गया। किसान नेता ने बताया कि यह प्रस्तावित रेल मार्ग बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी जनपदों के कई संसदीय व दर्जन भर से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की विशाल आबादी के लिए संजीवनी साबित होगा।

Advertisement

कृषि, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

देव स्वरूप पटेल ने कहा कि पूरा क्षेत्र कृषि प्रधान है। नई रेल लाइन बनने से छात्रों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में लघु व भारी उद्योगों के नए अवसर पैदा होंगे।

इसके अलावा, इस रेल मार्ग के बनने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व, छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ (श्री शिव मंदिर), सुनासरनाथ और बाबा इकोत्तरनाथ, जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं की पहुँच बेहद आसान हो जाएगी।

संसद सत्र के दौरान वार्ता की उम्मीद

किसान नेता ने जानकारी दी कि क्षेत्र भर से एकत्र किए गए ज्ञापनों को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को सौंप दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जारी मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिलाने और प्रक्रिया जल्द शुरू कराने पर वार्ता करेंगे।

कई प्रमुख व्यापारी व भाजपा नेता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान बीसलपुर व्यापार मंडल के राकेश मित्तल, वीरेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता सौरभ गुप्ता, बिलसंडा व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अटल सिंह जायसवाल तथा बण्डा व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement