06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

स्वस्छ भारत मिशन : स्वस्छ भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

Shariq Shaikh / Thu, Jan 22, 2026 / Post views : 193

Share:

बीसलपुर:- नगर पालिका परिषद बीसलपुर के तत्वावधान में फाइव आर इको सॉल्यूशन की टीम एवं आरोही सांस्कृतिक संस्था के सहयोग से नगर के IEC वार्ड 11, 3 एवं 8 में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से दी गई।

नाटक में रोज़मर्रा के जीवन से जुड़े पात्रों द्वारा यह दर्शाया गया कि कचरा पृथक्करण न करने से पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं नगर की स्वच्छता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह भी समझाया गया कि गीले कचरे जैसे सब्ज़ियों के छिलके, फल अवशेष एवं बचे हुए भोजन से कम्पोस्ट बनाई जा सकती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। वहीं सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक, कागज़, कांच पाॅलीथीन काॅडवोर्ड , इलेक्ट्रॉनिक सामान ,केन आदि के रीसाइक्लिंग से संसाधनों की बचत होती है।

Advertisement

नुक्कड़ नाटक के दौरान कचरा पृथक्करण के लाभ, लैंडफिल पर दबाव कम होने एवं स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की और कचरा अलग करने का संकल्प लिया। यह आयोजन स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement