06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सरकार के पूरे हुए 4400 दिन : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : जितिन प्रसाद

Share:

पीलीभीत:- केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत पिपरिया मझरा के गोमती नदी तट स्थित बंजार घाट पर विशेष पूजा-अर्चना और फावड़ा चलाकर 'गोमती पुनरुद्धार कार्यक्रम' का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरिशंकरी के पौधे का रोपण भी किया।

वैश्विक संकट के बीच सुरक्षित हाथों में है देश

Advertisement

बंजार घाट पर आयोजित 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत जनसंवाद करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4400 दिन पूरे होने पर जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा, "आज दुनिया के कई देशों में युद्ध, मिसाइल हमलों, तेल और गैस का भारी संकट है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति के कारण भारत पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। देश में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा रही है।"

जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, पूरनपुर को मिलेंगी सौगातें

चौपाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने पिपरिया मजरा गांव में श्मशान घाट के निर्माण, बंजार घाट के जीर्णोद्धार और सिकरहना मार्ग के निर्माण जैसी प्रमुख मांगों पर मौके पर ही मौजूद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पात्रों को बांटे गए कृषि यंत्र और प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों को कृषि उपकरण, ट्रैक्टर की चाबियां, आयुष्मान कार्ड, बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना के प्रमाण पत्र और विश्वकर्मा योजना के तहत टूल किट वितरित किए।

इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने भी विचार रखते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से गोमती नदी को स्वच्छ बनाने के अभियान में जुड़ने की अपील की।

अमरिया में बनेगा औद्योगिक हब: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील करते हुए बताया कि अमरिया क्षेत्र के भरापचपेडा में एक बड़ा 'औद्योगिक हब' स्थापित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।

प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन, महिलाओं के हुनर को सराहा

बंजार घाट के कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने तहसील पूरनपुर परिसर में नवनिर्मित 'नारी शक्ति मॉडल प्रेरणा कैंटीन' का फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। उन्होंने कैंटीन की रेट लिस्ट का बारीकी से अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए लजीज व्यंजनों को चखकर उनके इस आत्मनिर्भर प्रयास की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस भव्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सतीश प्रसाद मिश्रा, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सहित भाजपा नेता लेखराज भारती, प्रफुल्ल मिश्रा, महादेव गायन, अनुराग अग्निहोत्री, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement