05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

विधायक के प्रयास से मिला पुल : भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ भौरूआ पुल का निर्माण

Share:

बीसलपुर:- शासन द्वारा स्वीकृत प्रतीक्षारत भौरूआ गांव में देवाहा नदी पर पुल व सुरक्षित मार्ग निर्माण के लिए शुक्रवार को विधायक द्वारा अपने पिता पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

130 विधानसभा विधायक विवेक वर्मा ने बीसलपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भौरुआ व कितनापुर के मध्य बहने वाली देवहा नदी पर पुल व सड़क का निर्माण कराये जाने के लिए पिछले डेढ़ वर्षो से प्रयास कर रह थे। उनके आग्रह पर दिसंबर माह मे शासन ने उक्त पुल व सड़क निर्माण के लिए 31 करोड़ 69 लाख 49 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी थी। शासन के द्वारा पत्र जारी कर विभागीय अधिकारियों व जिलाधिकारी को अवगत कराया था। पुल निर्माण हेतु शासन ने निर्माण कार्य की प्रथम किस्त 8 करोड़ 74 लाख 3 हजार मंजूर कर दी थी। शुक्रवार को विधायक विवेक वर्मा ने अपने पिता पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा व ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा के साथ पुल निर्माण हेतु यज्ञ में आहुति देकर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि कार्यदाई संस्था सेतु निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 1 वर्ष में कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

पुल का निर्माण होने से बरेली तक का सफर 10 किलोमीटर कम हो जाएगा व मीरपुर बाहनपुर, राजुपुरकुडरी, किशनी परेवा, सहित दो दर्जन गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement