06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव : कांग्रेस नेता ने रेल मंत्रालय से की शिकायत

JS News 24 / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 108

Share:

पीलीभीत:- पीलीभीत जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्रालय और पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर डिवीजन को एक शिकायती पत्र भेजकर यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया है और तत्काल समाधान की मांग की है।

भीषण गर्मी में बिना पंखे और अनाउंसमेंट के कट रहा सफर

Advertisement

रेल मंत्रालय को भेजी गई शिकायत में कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा ने कहा कि पीलीभीत जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर बने टीन शेड के नीचे एक भी पंखा और लाउडस्पीकर नहीं लगा है। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण यात्री बेहाल हैं। लाउडस्पीकर न होने की वजह से यात्रियों को ट्रेनों के संचालन और उनकी स्थिति से जुड़ी जरूरी घोषणाएं (अनाउंसमेंट) सुनाई नहीं दे रही हैं, जिससे उनकी ट्रेनें छूटने का खतरा बना रहता है। इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पानी पीने के लिए केवल एक वाटर कूलर लगाया गया है, जो नाकाफी है।

प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पंखे भी शोपीस

शिकायत में आगे कहा गया कि प्लेटफॉर्म संख्या 3 की स्थिति भी कुछ खास बेहतर नहीं है। यहाँ टीन शेड के नीचे महज दो पंखे लटकाए गए हैं, लेकिन वे भी खराब पड़े हैं। इस उमस भरी और भीषण गर्मी में यात्री बूंद-बूंद पानी और हवा के लिए तरस रहे हैं।

शीघ्र समाधान की मांग

कांग्रेस नेता हेमंत मिश्रा ने रेल प्रशासन और इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से मांग की है कि इन जनसमस्याओं का संज्ञान लेकर प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 4 पर तत्काल नए पंखे, लाउडस्पीकर और अतिरिक्त वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को इस तपती गर्मी में राहत मिल सके।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement