Adesh Kumar Singh / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 146
पीलीभीत के बीसलपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल खनंका में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में तिरंगा रैली भी निकाली गई। आजादी का यह राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र पाल गंगवार और सुधीर कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों का उत्कृष्टता से निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को भी नमन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र पाल गंगवार, सुधीर कुमार, तनवीर अख्तर, लक्ष्मी देवी, राजेश्वरी देवी, हरीशंकर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन