Adesh Kumar Singh / Sun, Aug 16, 2026 / Post views : 134
बीसलपुर/पीलीभीत। पीलीभीत के बीसलपुर विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय भदारी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शक्ति कुमार जायसवाल और सहायक अध्यापिका पूजा झा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने देश के वीर सपूतों को भी नमन किया। समारोह के समापन पर बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा, प्रधानाध्यापक शक्ति कुमार जायसवाल, सहायक अध्यापिका पूजा झा और रेनु देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन