05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

दामाद ने सास तथा साले को मारपीट कर किया घायल : कोतवाली मे मुकदमा दर्ज

Share:

पीलीभीत:- अपने पति तथा बेटे के साथ नगर के एक मोहल्ले में अपनी बेटी को ससुराल में देखने आई मां तथा बेटे को उसके दामाद सहित परिवार के चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में अपने दामाद, बेटी की सास सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

बीसलपुर कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में बरेली जनपद के थाना क्योंलड़ियां निवासी नन्हे बक्श की पत्नी केश्वरी बेगम ने कहा है कि वह 6 जनवरी 2026 को करीब 2:00 बजे अपनी बेटी नेहा को अपने पति व बेटे के साथ देखने नहर वाली गौटिया में देखने आई थी। जहां मामूली विवाद पर उसके दामाद आसिफ ससुर यूनुस तथा दामाद व उसके चाचा नफीस से घरेलू विवाद को लेकर कहां सुनी हो गई। इसके पश्चात उन सभी लोगों ने एक राय होकर किश्वरी बेगम तथा उनके बेटे तालिब को लाठी डंडों तथा ईट पत्थरों से मार कर घायल कर दिया। महिला के बेटे तालिब को काफी गंभीर चोटें आई तथा किश्वरी बेगम का दांत भी टूट गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के दामाद आशिफ, बेटी के ससुर यूनुस व सास के अलावा नफीस के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी पंजीकृत की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement