05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: पेड़ से टकराई कार, दादी और नवजात की मौत, दंपति घायल  

Share:
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले में वाहनों की तेज रफ्तार ने दो और जान ले ली। पत्नी की डिलीवरी के बाद उसे घर लेकर आ रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दादी और नवजात की मौत हो गई जबकि दंपति को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। घायलों को बरेली के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी रोमी मिश्रा (25) पत्नी शिवम मिश्रा को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने बीते दिनों बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर उसको एक पुत्र का जन्म हुआ। मंगलवार दोपहर को अस्पताल से प्रसूता को डिस्चार्ज किए जाने के बाद परिवार वाले कार से घर लेकर आ रहे थे। कार शिवम मिश्रा (28) पुत्र पंकज मिश्रा चला रहे थे। इसके अलावा उनकी पत्नी रोमी मिश्रा और 50 वर्षीय मां रेखा मिश्रा और नवजात शिशु भी सवार थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बीसलपुर-बरेली मार्ग पर महादेवा तिराहा के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। चूंकि सीएचसी की दूरी अधिक थी। ऐसे में बरेली जनपद की सीमा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में घायलों को आनन-फानन में भिजवाया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने नवजात शिशु और उसकी दादी रेखा मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दंपति शिवम मिश्रा और उनकी पत्नी रोमी मिश्रा को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना पुलिस ने परिवार को दी। कार की क्षतिग्रस्त स्थिति को देख हर कोई हादसे की भीषणता का अंदाजा लगाते रहे। गोद में पौत्र को लिए बैठी थीं दादी.. मातम में बदल गई खुशियां बीसलपुर-बरेली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दादी और नवजात पौत्र की मौत के बाद सूचना परिवार वालों को दी गई। कुछ ही देर में तममा रिश्तेदार पहुंच गए। दो मौतों की जानकारी होने पर सभी का रोकर बुरा हाल रहा। इस हादसे में परिवार का खुशनुमा माहौल एक पल में गमगीन हो गया। अभी चंद घंटे पहले ही प्रसव के बाद पुत्र का जन्म हुआ तो पूरा परिवार खुश था। किसे पता था कि अस्पताल से घर तक पहुंचने से पहले ही खुशियां मातम में तब्दील हो जाएंगीं। जिसने भी सुना उसका रोकर बुरा हाल रहा। बताते हैं कि प्रसूता को ऑपरेशन के बाद बेटे का जन्म हुआ था। डिस्चार्ज करने के बाद जब उन्हें घर लाया जा रहा था तो आगे चालक के बराबर की सीट पर दादी अपने पौत्र को गोद में लिए बैठी हुई थी। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। बरेली -बीसलपुर मार्गपर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। नवजात और उसकी दादी की मौत हुई है। दंपति घायल हुए हैं, उनको अस्पताल भर्ती कराया गया है। - संजीव कुमार शुक्ला, कोतवाल बीसलपुर

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement