06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

पुआल के ढेर से जला अधेड़ : अधेड़ व्यक्ति का जला हुआ मिला शव

Share:

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मटैंना गांव में रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का जला हुआ शव पुआल के ढेर के पास मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर मृतक के भाई को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मृतक की पहचान गुलैंदा गौटिया निवासी नेमचंद (लगभग 53 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव मटैंना गांव के प्राथमिक स्कूल के पास सड़क किनारे पुआल के ढेर के पास पूरी तरह झुलसी अवस्था में पड़ा था।

Advertisement

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नेमचंद शराब पीने का आदी था और 7 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे शराब के नशे में घर से निकला था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शराब के नशे में आग तापते समय यह हादसा हुआ होगा।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान भी पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement