05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: अवैध रूप से विकसित कॉलोनी पर चला बुलडोजर

JS News 24 / Sun, Feb 16, 2025 / Post views : 276

Share:
पीलीभीत:- जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर सहित विकासखंड क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर राजस्व विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिसके तहत उन्होंने आज रामलीला मार्ग स्थित कॉलोनियों पर बुलडोजर से कार्यवाही कर प्लाटों की भरी हुई नीव को उखाड़ कर ध्वस्त कर दिया प्रशासन की अचानक कड़ी कार्रवाई से कॉलोनी काटने वालों में उथल-पुथल मची हुई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध कॉलोनीयो को बुलडोजर से ध्वस्त करने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा कार्यवाही से पूर्व उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे द्वारा कॉलोनी काटने वाले लोगों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी कर उनसे कॉलोनी के संबंध कागजात तलब किए थे नोटिस देने के एक सप्ताह बाद भी जब कॉलोनी काटने वालों ने कोई जवाब नहीं दिया इसके पश्चात तहसील प्रशासन ने बीसलपुर क्षेत्र में अवैध रूप से फल फूल रही अवैध कॉलोनीयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह की मौजूदगी लेखपाल विवेक दीक्षित, गोपाल मिश्रा के साथ कार्यवाही कर रहे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के द्वारा कराई जा रही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की कालोनियों को विकसित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी अचानक जारी हुई इस कार्यवाही से कॉलोनिया बनाकर प्लाटिंग करने वाले लोगों में उथल-पुथल मची हुई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement