05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

समाजवादी पार्टी पीलीभीत : बीसलपुर सपा विधानसभा कार्यकारिणी भंग, 15 दिनों में नई कमेटी गठन के निर्देश

Share:

पीलीभीत:- समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने संगठन को अधिक सक्रिय, गतिशील और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा सांगठनिक कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष ने 130-विधानसभा बीसलपुर की वर्तमान कार्यकारिणी को (विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाना और उन्हें पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य संकल्प है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन के शुद्धीकरण और निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय, समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement

15 दिन में सौंपनी होगी नई सूची

जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बीसलपुर विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा को निर्देशित किया है कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए नई विधानसभा कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा सुनिश्चित करें।

2027 चुनाव फतह करने का लक्ष्य

पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि नई कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों, विचारों एवं जनहित के कार्यक्रमों को गांव-गांव और जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी। साथ ही, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ धरातल पर कार्य करेगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement