05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

मृतक का फाइल फोटो

Advertisement

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजमाबाद निवासी योगेंद्र पाल सिंह का पुत्र गुरवेंद्र प्रताप सिंह 30 वर्ष रविवार को रात्रि लगभग 8:00 बजे अपने गांव से बीसलपुर अपने एक रिश्तेदार के घर आ रहा था। ग्राम नीवाडांडी के पास जैसे ही उसकी बाइक पहुंची विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली कि एकाएक उसकी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बाइक का हैंडल उखड़कर दूर जा गिरा और सिर में हेलमेट लगा होने के बावजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चीनी मिल पुलिस चौकी प्रभारी रामकिशोर व जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार हेतु बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चीनी मिल चौकी पर खड़ी टैक्टर ट्राली

हादसे की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी गई है। बाइक में टक्कर मारने वाला चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसका ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में ले लिया।

प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर अभी नही दी गई है पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement