Shariq Shaikh / Sun, Feb 1, 2026 / Post views : 351
बीसलपुर:- बीते शनिवार की शाम 7:00 बजे लगभग अपने गांव से बाइक द्वारा बीसलपुर गए एक युवक की अर्ध रात्रि के समय बाइक से अपने गांव वापस लौटते समय किसी वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और उन्होंने परिवार के लोगों को बुलाकर कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौंगाह निवासी स्वर्गीय हरीश कुमार गंगवार का पुत्र प्रदीप कुमार गंगवार शनिवार की शाम 7 बजे लगभग अपने घर से बाइक द्वारा बीसलपुर अपने निजी काम से जा रहा है कहकर गया था। वह अर्ध रात्रि के बाद अपनी बाइक से जब अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी समय उसकी बाइक जैसे ही पीलीभीत हाईवे पर ग्राम सिमरा मोड़ के पास पहुंची वैसे ही किसी तेज रफ्तार वाहन द्वारा उसकी बाइक में टक्कर मार देने से वह गंभीर घायल होकर मार्ग पर गिर गया। और प्रदीप कुमार गंगवार 25 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। रात्रि 2:20 बजे लगभग पुलिस को सूचना किसी ग्रामीण द्वारा मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने हाईवे पर मृतक पड़े हुए प्रदीप कुमार गंगवार की पहचान कराने के बाद उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
इसके पश्चात पुलिस ने प्रदीप कुमार का पंचनामा भरने के बाद उसके शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। तथा मौके पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक को अपनी सुरक्षा में कोतवाली में खड़ा करा लिया है।
कोतवाली पुलिस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रदीप की मृत्यु के बाद उसके घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन