06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

15 अगस्त स्पेशल : भीम आर्मी ने निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Share:

पीलीभीत:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बीसलपुर नगर में एक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह से पूरा बीसलपुर नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Advertisement

इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधि हरीश कुमार गंगवार विशेष रूप से मौजूद रहे। यात्रा के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प का दिन है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हर नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

यात्रा के समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement